logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आर. एल. पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

AIMA न्यूज एजेंसी।

​महराजगंज (नौसागर): क्षेत्र के प्रतिष्ठित आर. एल. पब्लिक स्कूल (बांग्ला चौराहा) में शनिवार, 11 अप्रैल को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार व परीक्षा फल वितरण समारोह का अत्यंत भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की सफलता और बच्चों की प्रतिभा ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बंधा समां:

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना की सुमधुर प्रस्तुति दी। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित मनमोहक नृत्य और नाटिकाएं प्रस्तुत की, जिन्हें दर्शकों की खूब सराहना मिली।

​विशिष्ट अतिथियों का आगमन:

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक (भाजपा) बजरंग बहादुर सिंह, आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के लोकप्रिय अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवं आदर्श नगर पंचायत उसका के अध्यक्ष हेमंत जायसवाल उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

​मेधावियों का सम्मान:

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा, "शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे बच्चे अपने और राष्ट्र के भविष्य को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।"

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

इस अवसर पर छट्ठू सिंह गुलाब चौरसिया ब्लॉक प्रमुख धानी योगेंद्र नाथ त्रिपाठी ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव रामसूरत चौधरी हरिश्चंद्र सोनकर बृजमनगंज सभासद धर्मेंद्र चौरसिया अनूप चौरसिया झिनक विश्वकर्मा मनोज जायसवाल विद्यालय के मैनेजर बृजेश कुमार जायसवाल, राघवेंद्र जायसवाल, बलराम जायसवाल, अमित सिंह और स्कूल के फाउंडर रोहित लाल जायसवाल स्कूल के प्रिंसिपल रामकृपाल प्रजापति का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

16
1325 views

Comment