logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले जी का निधन भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति हैँ

विश्वविख्यात गायिका, सुरों की साधिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
आशा जी ने अपनी अद्वितीय गायकी और विलक्षण प्रतिभा से न केवल भारतीय संगीत को समृद्ध किया, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ाया। दशकों तक उन्होंने अपनी आवाज़ से करोड़ों देशवासियों के सुख-दुख और भावनाओं को स्वर दिया।

वे केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की एक महान संवाहक थीं। उनके स्वर युगों-युगों तक भारतीय जनमानस की चेतना में जीवित रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और इस कठिन घड़ी में उनके असंख्य प्रशंसकों व शोकाकुल परिजनों को धैर्य और शक्ति दें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
ॐ शांति! 💐🚩

0
0 views

Comment