logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपन्न हुई साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा बैठक,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनपद के थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क में नियुक्त अधिकारी कर्मचारीगण के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई,बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित जिला साइबर टीम- साइबर क्राइम थाना सेल के अधिकारी कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे,बैठक के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, तकनीकी जांच की गुणवत्ता एवं विभिन्न पोर्टलों के उपयोग की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि सभी साइबर हेल्प डेस्क कर्मी प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा पीड़ितों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराएं,विशेष रूप से वित्तीय साइबर अपराधों (जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, यूपीआई/नेट बैंकिंग धोखाधड़ी आदि) के मामलों में तत्काल रिस्पॉन्स देते हुए संबंधित बैंकों एवं नोडल एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर अधिकतम धनराशि होल्ड/रिकवर कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 1930 हेल्पलाइन एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर बल दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं विधिक रूप से संकलन सुनिश्चित करें,जिससे विवेचना सुदृढ़ हो सके,आईटी एक्ट एवं संबंधित धाराओं के अंतर्गत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए,आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने,पोस्टर,पम्पलेट, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार बढ़ाने तथा “सतर्क नागरिक-सुरक्षित समाज” की अवधारणा को मजबूत करने पर बल दिया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा, प्रगति रिपोर्टिंग, इकाइयों के मध्य समन्वय एवं उच्चाधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराते रहने के निर्देश दिए गए।

15
1181 views

Comment