logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” का आयोजन प्रेम धाम स्कूल, त्यागी जी मंदिर में सफलतापूर्वक संपन्न

पटियाला:अप्रैल: विधानसभा क्षेत्र में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” का आयोजन प्रेम धाम स्कूल, त्यागी जी मंदिर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं बूथ सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महारानी परनीत कौर, राज्य उपाध्यक्ष स. बिक्रमजीत सिंह चीमा, जिला प्रधान विजय कुमार गर्ग कूका, चरणजीत सिंह बराड़ जी एवं संदीप सन्नी बराड़ की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया तथा आगामी चुनावों के दृष्टिगत सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करते हैं। इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रधान विजय कुमार गर्ग कूका ने पूरी टीम और सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह कार्यशाला एक बड़ी सफलता बनी।

0
0 views

Comment