logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रायगढ़। रायगढ़ में सड़क हादसो का दौर थमने का नाम नही ले रहा है। बीते तीन दिनों के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्र में आधे दर्जन से भी अधिक लोगों की मौत सड़क हाद

रायगढ़। रायगढ़ में सड़क हादसो का दौर थमने का नाम नही ले रहा है। बीते तीन दिनों के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्र में आधे दर्जन से भी अधिक लोगों की मौत सड़क हादसे में हो चुकी है। इसी क्रम में आज सुबह सब्जी लेने जा रहे एक व्यवसायी को उर्दना चौक के पास अज्ञात वाहन के चालक ने जोरदार ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 7 बजे सेख मधु निवासी पतरापाली अपने ई- रिक्शा में सवार होकर सब्जी लेने के लिये उर्दना की तरफ गया हुआ था। बताया जा रहा है कि उर्दना तिराहा के पास सेख मधु अपने वाहन को खड़ी करके सड़क के दूसरे तरफ होटल में चाय पीने जा रहा था इसी दौरान पतरापाली की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सेख मधु को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
बहरहाल आज सुबह उर्दना चौक में अज्ञात वाहन की ठोकर से सब्जी व्यवसायी की मौत होनें के बाद परिजनो की रिपोर्ट के बाद सिटी कोतवाली पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 184, 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी वाहन चालक की पतासाजी में जुट गई है।

103
1 comment
3796 views

Comment