logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुष्कर्म मामले में वीडियो बनाकर वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग फतेहपुर
👉 दुष्कर्म मामले में वीडियो बनाकर वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
📍 फतेहपुर
जनपद फतेहपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हथगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुष्कर्म के मामले में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के क्रम में थाना हथगांव पुलिस ने दिनांक 11 अप्रैल 2026 को मुकदमा संख्या 154/2025 से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
➡️ कुलदीप पुत्र संतराम कोरी (29 वर्ष)
➡️ कमल पुत्र बुद्धा कोरी (19 वर्ष)
दोनों निवासी हरी का पुरवा, मजरा पैगम्बरपुर रिकौहा, थाना हथगांव, जनपद फतेहपुर हैं।
इन पर बीएनएस की धारा 65(1), 61(2), आईटी एक्ट की धारा 66E तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 12 अप्रैल 2026 को न्यायालय भेज दिया है।
👮 गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय
उ0नि0 अखिलेश यादव
का0 रणवीर सिंह
का0 जय सिंह
का0 रोहित कुमार
का0 एजाज अहमद

0
0 views

Comment