logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीया मोहसिना किदवई को दी गई श्रद्धांजलि

बहराइच, 12 अप्रैल 2026।
स्थानीय कांग्रेस भवन के सभागार में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीया मोहसिना किदवई जी की श्रद्धांजलि सभा शहर कांग्रेस कमेटी एवं भारतीय युवा कांग्रेस मध्य यूपी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने की। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीया किदवई जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कांग्रेस पार्टी का मजबूत स्तंभ और समर्पण, सेवा एवं संघर्ष की प्रतीक बताया।
सभा में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्र कुमार यादव, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरीफ़ बाबू ख़ान, प्रदेश महासचिव भावेश पाठक, प्रदेश सचिव नदीम अहमद, जिला महासचिव इमरान ज़मीर, पूर्व पीसीसी सदस्य फजल खान, खालिद सलमानी, शहर कांग्रेस महासचिव इंदू गौतम, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग की जिला अध्यक्ष पूजा भारती, सीमू खान, पूर्व प्रदेश महासचिव (मानवाधिकार प्रकोष्ठ) मूलचंद राव, शाहरुख पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीया किदवई जी का योगदान संगठन और देश के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके बताए रास्ते पर चलकर ही कांग्रेस को और मजबूत बनाया जा सकता है।

4
78 views

Comment