सुर सरगम की सरिता आशा भोसले सदा के लिए हो गई खामोश संगीत प्रेमियों में शोक की लहर अल्फा न्यूज़ इंडिया की भावभीनी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़ मुंबई रविवार 12 अप्रैल 2026 आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा ---- हर उम्र दराज संगीत प्रेमियों के दिलों दिमाग पर राज करने वाली आशा भोंसले आज इस चराचर जगत को भौतिक संसार को अलविदा कह गई।। बॉलीवुड की लेजेंडरी सिंगर्स में से एक आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. आशा 92 बसंत पंचमी मनाई चुकी थीं. आशा भोसले को कल शनिवार 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया था. अस्पताल के डॉक्टर प्रति समदानी ने स्पष्ट किया था कि सिंगर आशा जी उनकी केयर में हैं. सिंगर की पोती ने बताया था कि चेस्ट इंफेक्शन और थकान के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है.मगर अब दुखदाई खबर आई है कि आशा भोसले का स्वर्गवास हो गया है। अल्फा न्यूज़ इंडिया ने सुरों की स्वामिनी आशा भोसले के देहावसान पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें आखिरी नमन किया।.साभार।।।।।