logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संसारपुर माइनर के ओवरफ्लो से किसानों की पकी गेहूं फसल जलमग्न, जल विभाग से कार्रवाई की मांग

संवाददाता: आकाश सिंह
📍 भीखमपुर मजरा ग्रंट डाँटपुर, विकास खण्ड बाँकेगंज, जनपद लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खण्ड बाँकेगंज अंतर्गत ग्राम भीखमपुर मजरा ग्रंट डाँटपुर में इन दिनों किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। संसारपुर माइनर से लगातार हो रहे ओवरफ्लो के कारण किसानों की पकी हुई गेहूं की फसल खेतों में जलमग्न हो गई है।
स्थानीय किसानों का आरोप है कि नहर विभाग की लापरवाही के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। समय पर पानी का उचित निकास न होने के कारण नहर का पानी खेतों में फैल गया, जिससे तैयार खड़ी फसल बर्बाद होने की कगार पर है।
किसानों ने बताया कि कई बीघा भूमि में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह पानी में डूब चुकी है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो नुकसान और बढ़ सकता है।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जल विभाग से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। किसानों ने प्रशासन से भी अपील की है कि मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जाए और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

4
736 views

Comment