logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जलगांव के वीर सपूत CRPF जवान जावेद अहमद को महाराष्ट्र सरकार का सम्मान, 60 लाख रुपये की सहायता प्रदान


जलगांव : संवादाता
देश की सेवा में अदम्य साहस दिखाने वाले CRPF जवान जावेद अहमद को महाराष्ट्र सरकार ने ‘महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार योजना’ के तहत 60 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस सहायता राशि का वितरण 10 अप्रैल 2026 को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।
यह सम्मान उन्हें 18 अप्रैल 2020 को जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला (सोपोर) में हुए आतंकी हमले के दौरान दिखाई गई बहादुरी के लिए दिया गया है। उस दिन आतंकवादियों ने उनके काफिले पर अचानक हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जावेद अहमद ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया और अपने साथियों की जान बचाई।
इस हमले में उनके बाएं हाथ को गंभीर चोट आई, जिसके कारण उन्हें 74 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज भी देश सेवा में सक्रिय हैं।
जलगांव के पालकमंत्री गुलाबराव पाटील के हाथों यह सहायता राशि उन्हें सौंपी गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जावेद अहमद के साहस और समर्पण की सराहना की गई।
उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

81
2761 views

Comment