logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लायंस क्लब डायमंड की नई PST टीम घोषित, प्रीति सक्सेना अध्यक्ष निर्वाचित मदन मोहन पालीवाल सचिव

जयपुर । सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब डायमंड में आगामी सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी (PST टीम) का गठन सर्वसम्मति से कर लिया गया है। सेल्यूट तिरंगा राजस्थान की ब्रांड एम्बेसडर लॉयन प्रीति सक्सेना को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सेल्यूट तिरंगा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष लॉयन एम. एम. पालीवाल को सचिव चुना गया है।

इसके साथ ही नवगठित टीम में लॉयन वीरेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष तथा लॉयन धीरज शर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। यह निर्णय क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने नई टीम का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

क्लब के सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई PST टीम अपने कार्यकाल में सामाजिक सेवा, जनकल्याण और संगठन की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। अध्यक्ष निर्वाचित प्रीति सक्सेना ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे टीम के सहयोग से समाजहित में बेहतर कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगी।

इस अवसर पर क्लब से जुड़े सभी साथियों ने एकजुट होकर आगामी वर्ष में अधिक से अधिक सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।

12
1023 views

Comment