logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कक्षा 3 के विद्यार्थियों का फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (FLS) 2026 सर्वे सम्पन्न



पीलीभीत, 11 अप्रैल।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के निर्देशन में जनपद पीलीभीत के विकासखंड पूरनपुर, बरखेड़ा व बिलसंडा के चयनित विद्यालयों में कक्षा 3 के विद्यार्थियों का फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (FLS) 2026 के अंतर्गत सर्वेक्षण कराया गया। इस दौरान छात्रों की साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की दक्षता का आकलन किया गया।

डायट प्राचार्य दरवेश कुमार एवं परख नोडल प्रवक्ता अमित कुमार ने बिलसंडा, बरखेड़ा और पूरनपुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर सर्वेक्षण की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शिक्षकों से संवाद कर सर्वेक्षण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के अंतर्गत विकासखंड बिलसंडा के प्राथमिक विद्यालय नूरानपुर एवं कंपोजिट विद्यालय शिबुआ मझिगवां, बरखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय खरगापुर खुर्द व मोहदगंज अमखिडिया, तथा पूरनपुर के मदरसा गुलशने गरीब नवाज और मदरसा जामिया गरीब नवाज दख्तरान-ए-इस्लाम का अवलोकन किया गया।

उल्लेखनीय है कि एनसीईआरटी/परख द्वारा आयोजित फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (FLS) 2026 एक राष्ट्रव्यापी मूल्यांकन कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य कक्षा 3 के छात्रों में बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणितीय कौशल की स्थिति का आकलन करना है। इस सर्वे के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त किए जाएंगे।

9
1028 views

Comment