logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बैठक में लड़ पड़े भाजपा पार्षद व मेयर भाजपा कार्यालय में जमकर बहसबाजी, एक दूसरे पर लगाए कांग्रेस से संबंध होने का आरोप

नगर निगम में 13 अप्रैल को होने वाली सामान्य सभा की बैठक की तैयारी के लिए शनिवार को भाजपा कार्यालय में भाजपा पार्षद दल की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सफाई ठेका के मुद्दे को लेकर पार्षद रंगानादन और महापौर पूजा विधान की बीच में बहस इतनी बढ़ गई की दोनों ने एक दूसरे पर कांग्रेस के साथ सम्बन्ध होने का आरोप लगा डाला। भाजपा कार्यालय में आयोजित सत्तारुन भाजपा के 1 भी विधायक बैठक में उपस्थित नहीं थे इसी कारण से वरिष्ठ लोगों की अनुपस्थिति में जमकर बवाल मचा।

4
36 views

Comment