घटिया निर्माण से बच्चों की जान पर खतरा, बरवाडीह रेलवे कॉलोनी का चिल्ड्रन पार्क विवादों में
संवाद सूत्र, विजय कुमार डालटनगंज (लातेहार) :धनबाद रेल मंड
घटिया निर्माण से बच्चों की जान पर खतरा, बरवाडीह रेलवे कॉलोनी का चिल्ड्रन पार्क विवादों में
संवाद सूत्र, विजय कुमार डालटनगंज (लातेहार) :धनबाद रेल मंडल के बरवाडीह रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे हॉस्पिटल के समीप बन रहा चिल्ड्रन पार्क इन दिनों गंभीर अनियमितताओं और घटिया निर्माण कार्य को लेकर सवालों के घेरे में है। बच्चों के खेल और रेल कर्मचारियों के मनोरंजन के उद्देश्य से बनाए जा रहे इस पार्क की गुणवत्ता अब लोगों की चिंता का विषय बन गई है।
जानकारी के अनुसार, पार्क का निर्माण देव कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी साफ दिखाई दे रही है। चबूतरे के निर्माण में बगला ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, वहीं झूलों में निम्न गुणवत्ता के लोहे का इस्तेमाल किया गया है। स्थिति यह है कि उद्घाटन से पहले ही झूले कई बार टूट चुके हैं और वर्तमान में भी दो झूले टूटे पड़े हैं।चारदीवारी के पास बिना सोलिंग के मिट्टी पर ही ढलाई कर दी गई, साथ ही पानी का समुचित पटवन नहीं होने से दीवारों में दरारें उभर आई हैं। पार्क में समतलीकरण और साफ-सफाई का अभाव है, जिससे बच्चे खेलते समय गिरकर चोटिल हो रहे हैं। झूलों में बेयरिंग का उपयोग नहीं होना तकनीकी लापरवाही को दर्शाता है।
शुरुआत में आरोपों से इनकार करने वाले रेलवे आईओडब्ल्यू ने निरीक्षण के बाद गड़बड़ियों को स्वीकार करते हुए सुधार का आश्वासन दिया है।वही सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह सहित डीआरएम व जीएम से शिकायत करने की बात कही है। स्थानीय लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।