logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छेड़छाड़ के आरोप पर 4 दिन बाद भी FIR नहीं, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार

शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप पर चार दिन बाद भी एफआईआर दर्ज न होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार, उसने 7 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर बताया कि 6 अप्रैल की शाम करीब छह बजे वह अपने घर की छत पर काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक उसकी छत पर आ गया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जाते समय जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने यह भी बताया कि घटना के बाद से आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा है और उसका पीछा कर रहा है, जिससे वह भयभीत है।

युवती का कहना है कि उसने थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन पुलिस ने केवल जांच का आश्वासन देकर कार्रवाई नहीं की। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, क्षेत्राधिकारी सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मामले की जांच की गई है, जिसमें छेड़छाड़ के आरोप सही नहीं पाए गए। हालांकि, उन्होंने मारपीट के संबंध में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

0
0 views

Comment