जबलपुर सिविल वर्दी की हनक ! पड़ोसी आरक्षक ने वकील को सरेआम पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई गुंडागर्दी
जबलपुर सिविल वर्दी की हनक ! पड़ोसी आरक्षक ने वकील को सरेआम पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई गुंडागर्दी
जबलपुर। शहर की पॉश कॉलोनी समीक्षा टाउन में आपसी विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब एक पुलिस आरक्षक ने अपने ही पड़ोसी अधिवक्ता के साथ सरेराह मारपीट कर दी। पीड़ित अधिवक्ता पंकज कुमार शर्मा के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब उनके घर के बाहर खेल रहे बच्चों के शोर के कारण उनकी पत्नी ने उन्हें मना किया। इस मामूली बात पर पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने अभद्रता शुरू कर दी। शोर सुनकर जब अधिवक्ता बाहर आए, तो वहां मौजूद मदन महल थाने में पदस्थ आरक्षक साकेत तिवारी ने आव देखा न ताव और अधिवक्ता पर हमला कर दिया। मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरेमें कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर पुलिसिया रौब का प्रमाण बन रही है।
अधिवक्ता का आरोप: FIR लिखने के बजाय समझौते का बना रहे दबाव
घटना के बाद घायल अधिवक्ता जब अपनी शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे, तो वहां का नजारा और भी चौंकाने वाला था।
अधिवक्ता पंकज शर्मा का आरोप है कि पुलिस विभाग अपने ही साथी को बचाने की कोशिश कर रहा है। मुलाहिजा होने के बावजूद पुलिस घंटों तक एफआईआर दर्ज करने से कतराती रही। आरोप है कि मदन महल थाने के टीआई और सिविल लाइन थाने के अधिकारी उन पर मामले को रफा-दफा करने और समझौते के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। फिलहाल, जिला
जिला अधिवक्ता संघ ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया है और आरोपी आरक्षक पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।