logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर खोड़ा पंचायत के बसगरहा में सरकारी जमीन का स्थल निरीक्षण किया।



*सरकारी भूमि संरक्षण पर प्रशासन सख्त — जिलाधिकारी ने कई स्थलों का किया निरीक्षण*



*अतिक्रमण मुक्त रखकर विकास कार्यों में उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश*



आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित सरकारी भूमि का व्यापक निरीक्षण किया गया। उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर खाड़ा पंचायत बसगरहा में सरकारी जमीन का स्थल निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सरकारी भूमि का विधिवत सीमांकन सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें हर हाल में अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि का संरक्षण एवं उसका सुव्यवस्थित और जनहितकारी उपयोग जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।



जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जहां-जहां आवश्यकता हो, वहां विकासात्मक कार्यों के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कार्यान्वयन की दिशा में पहल की जाए, ताकि सरकारी भूमि का उपयोग जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जा सके।



इसके साथ ही, अतिक्रमण से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किया

14
889 views

Comment