logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*⚠️Up के कुशीनगर में एसिड अटैक से युवती की मौत*

*⚠️Up के कुशीनगर में एसिड अटैक से युवती की मौत*

कुशीनगर में एसिड अटैक में एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर है। हमलावर रात में छत के रास्ते घर में घुसे और सो रही मां-बेटी पर एसिड फेंक दिया। एसिड डालने के बाद वे कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गए।

मां-बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। जब वे कमरे में पहुंचे, तो देखा कि दोनों बुरी तरह झुलस चुकी थीं। परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत हो गई जबकि मां की हालत नाजुक बनी हुई है। यह मामला गुरुवार देर रात रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव का है। मां-बेटी पर एसिड अटैक क्यों हुआ, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

उधर, भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी, एसपी सहित कई अधिकारी गांव में पहुंचे हुए थे।

रामकोला के मोरवन इमलिहा गांव में प्रभुनाथ का परिवार रहता है। प्रभुनाथ कोयला खदान में काम करते थे और दो महीने पहले ही रिटायर होकर घर आए थे। परिवार में 5 बेटियां और 1 बेटा है। 4 बेटियों की शादी हो चुकी है।

छोटी बेटी काजल यादव (25) की शादी नहीं हुई थी। उसने हाल ही में ग्रेजुएशन पूरी की थी। वह मां लीलावती (55), छोटा भाई अभिषेक (19), बड़ी बहन के बेटे अंश और पिता प्रभुनाथ के साथ रहती थी।

गुरुवार रात को काजल अपनी मां के साथ एक कमरे पर सोई थी। पिता और बड़ी बहन का बेटा अंश बरामदे में सो रहे थे। छोटा भाई अभिषेक दूसरे कमरे में था। रात करीब 2.30 पर अचानक अंदर से दरवाजा पीटने की आवाज सुनाई दी तो प्रभुनाथ और अंश की नींद खुली।

दोनों भागकर बेटी के कमरे के पास पहुंचे तो वहां दरवाजा बाहर से लॉक था और काजल चिल्ला रही थी। दरवाजा खोलकर पिता अंदर पहुंचे तो अवाक रह गए। बेटी ने बताया कि कोई आया था और तेजाब फेंककर भाग गया। दोनों बुरी तरह झुलस गईं थीं।

घबराए पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से पत्नी और बेटी को लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में काजल की मौत हो गई जबकि मां लीलावती की हालत गंभीर बनी हुई है।

काजल के भाई अभिषेक ने बताया कि बहन काजल जब अस्पताल में भर्ती थी तो मैंने पूछा कि कौन था हमलावर। उसने कहा कि मैं सो रही थी, तभी लगा कि कोई कुछ फेंक रहा है। उठी तो पूरी तरह भीगीं थी। बताया कि गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।
#UttarPradesh #UPPolice #kushinagar

0
0 views

Comment