logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गंभीर हालत में मरीज को टाटा से कानपुर पहुंचाने वाली एम्बुलेंस सेवा बनी जीवनदायिनी, परिजनों ने की जमकर सराहना

टाटा से कानपुर (उत्तर प्रदेश) तक एक गंभीर मरीज को सुरक्षित पहुंचाने में एम्बुलेंस सेवा ने सराहनीय भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, एक रिश्तेदार की माता जी की तबीयत अचानक बेहद नाजुक हो गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें वेंटिलेशन सपोर्ट पर रखते हुए तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से कानपुर रेफर किया गया।
मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिवार के लोग काफी चिंतित थे, लेकिन एम्बुलेंस सेवा ने पूरे सफर को सुरक्षित और व्यवस्थित बना दिया। इस दौरान एम्बुलेंस में दो अनुभवी ड्राइवर अमित कुमार और रितेश कुमार, साथ ही प्रशिक्षित टेक्नीशियन राजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे रास्ते मरीज की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी।
सफर के दौरान ऑक्सीजन, वेंटिलेशन और अन्य जरूरी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध रहीं, जिससे मरीज को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। साथ गए परिजनों ने बताया कि एम्बुलेंस स्टाफ का व्यवहार बेहद अच्छा और सहयोगपूर्ण था। उन्होंने पूरे रास्ते धैर्य, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं।
परिजनों ने कहा कि उन्हें इस सेवा से बहुत अच्छा अनुभव मिला और ऐसे समय में इस तरह की बेहतर एम्बुलेंस सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है। समय पर पहुंचना, मरीज की लगातार मॉनिटरिंग और स्टाफ का सहयोग इस सेवा को खास बनाता है।
टेक्नीशियन राजेश कुमार वर्मा तथा ड्राइवर अमित कुमार और रितेश कुमार की सेवा भावना और मानवीय व्यवहार की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

72
2091 views

Comment