उरई में होटल पर छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़, 8 पकड़े गए
जालौन में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार
जालौन (उरई)। जनपद के उरई क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। झांसी रोड स्थित एसएमएस रेस्टोरेंट में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर उरई कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की।
कार्रवाई कोतवाली इंस्पेक्टर के नेतृत्व में की गई, जिसमें क्षेत्राधिकारी (सीओ) और सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद रहे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं और 4 पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया।
मौके से संदिग्ध व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल का माहौल है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।