भव्यता के साथ मनाया गया एचएमएस के शिवकुमार यादव का जन्मदिवस
वेकोलि सहित पेंच-कन्हान क्षेत्र के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
गुढ़ी अंबाड़ा — हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ठेका श्रमिक सलाहकार बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य शिवकुमार यादव का जन्मदिवस 10 अप्रैल 2026 को बड़े ही भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं श्रमिक संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री माननीय आशीष जायसवाल, पूर्व मंत्री सुनील केदार सहित कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने शिवकुमार यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं श्रमिक हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर कोयला श्रमिक सभा के महामंत्री शरद ढांडे, कार्याध्यक्ष दीपू पिल्ले, वैकल्पिक संचालन समिति सदस्य राजेश सूर्यवंशी सहित विभिन्न क्षेत्रों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे। कन्हान क्षेत्र से अध्यक्ष सुखराम सैय्याम, महामंत्री मनोज ठग, शारदा माइंस शाखा अध्यक्ष रघुवीर काठियावाड़, मनोज राय, तारिक खान एवं एसएमएस संगठन के पदाधिकारी व सदस्य भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह के दौरान सभी ने एकजुट होकर शिवकुमार यादव के नेतृत्व की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ