logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दीक्षांत समारोह में शासकीय अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज विदिशा के 170 छात्र छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं ।

दीक्षांत समारोह में 170 नव चिकित्सकों को डिग्री प्रदान, प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने सेवा भाव का दिया संदेश
..
जितनी विनम्रता और संवेदनशीलता डॉक्टरों के व्यवहार में होगी, उतनी ही गहरी छाप मरीजों के मन-मस्तिष्क पर पड़ेगी - प्रभारी मंत्री श्री पटेल
..
प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों सहित विशेष वार्डों का निरीक्षण किया
..
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने आज अटल बिहारी वाजपेई शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में वर्ष 2020 बैच के पात्र स्नातक डॉक्टरों को डिग्री प्रदान की। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला, जहां नव चिकित्सकों के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह दिन न केवल नव डिग्रीधारी डॉक्टरों के लिए ही नहीं बल्कि उनके अभिभावकों के लिए भी अत्यंत विशेष है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत और समर्पण के बाद आज इन विद्यार्थियों ने अपने और अपने परिवार के सपनों को साकार किया है। उन्होंने नव चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे सेवा भाव को सर्वोपरि रखते हुए जीवनभर मरीजों की निष्ठा से सेवा करें।

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जितनी विनम्रता और संवेदनशीलता डॉक्टरों के व्यवहार में होगी, उतनी ही गहरी छाप मरीजों के मन-मस्तिष्क पर पड़ेगी, क्योंकि शारीरिक कष्ट में हर व्यक्ति सबसे पहले चिकित्सक के पास ही पहुंचता है।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मनीष निगम ने संस्थान की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2020-21 बैच के कुल 170 विद्यार्थियों को आज डिग्री प्रदान की जा रही है। उन्होंने कॉलेज में किए जा रहे नवाचारों और चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास की जानकारी भी साझा की।

समारोह से पूर्व प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों का भ्रमण भी किया। उन्होंने उन विशेष वार्डों का निरीक्षण किया, जहां नवाचारों के कारण कॉलेज की विशिष्ट पहचान बनी हुई है। इस दौरान डीन द्वारा उन्हें विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं और नवाचारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के एमएस व विभिन्न विभागों के एचओडी, चिकित्सकगण, नव डिग्रीधारी डॉक्टर एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

9
729 views

Comment