logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भजनलाल शर्मा ने 607 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, भागचंद टांकड़ा ने कनक दंडवत कर किया अभिनंदन

बांदीकुई : महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर बांदीकुई में भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 11 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा में झांकियां, डीजे और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 607 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर सावित्रीबाई फुले ई-लाइब्रेरी, शहर में आरओबी निर्माण, पॉलीटेक्निक कॉलेज का नामकरण तथा सीवरेज सिस्टम जैसी घोषणाएं कीं।
कार्यक्रम में विधायक भागचंद टांकड़ा ने मंच पर कनक दंडवत कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा, किसानों को दिन में बिजली और विकास योजनाओं को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को भी दोहराया।

6
545 views

Comment