सीएमसीएलडीपी छात्र - छात्राओं ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जौरा का भ्रमण
सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राओं ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जौरा का भ्रमण
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (CMCLDP) के अंतर्गत जौरा ब्लॉक के छात्र-छात्राओं की कक्षा का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जौरा में किया गया।
यह कक्षा ब्लॉक समन्वयक श्री बी.डी. शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें बीएमओ डॉ. राजेंद्र सेमिल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न डॉक्टरों ने अपने-अपने विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. सुनील कुमार यादव, डॉ. भरत जाटव, डॉ. अनिल राजपूत, डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. राम धाकड़, डॉ. किरण शाक्य एवं काउंसलर श्री पवन शर्मा ने किशोर एवं किशोरियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े विकारों तथा उनके समाधान के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा, श्री अजय कुलश्रेष्ठ, डॉ. सत्येंद्र रावत एवं डॉ. लाली कुशवाह ने रेबीज (Rabies) के विषय में जागरूक किया। वहीं श्री संदीप सेंगर ने एचआईबी (HIB) से संबंधित जानकारी देते हुए कक्षा संचालन की बारीकियों को समझाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को कक्षा में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh