logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायतों में करवाई जा रही सफाई

पंचायती राज विभाग की ओर से ब्लॉक क्षेत्र में चलाए जा रहे 3 दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में इन दिनों साफ-सफाई ​की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत स्तर पर नियमित रूप से सफाई कार्य, कचरा संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
बीडीओ हर्ष कुमार महावर ने बताया कि 10 से 12 अप्रैल तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत गांवों की सड़कों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी परिसरों की सफाई करवाई जा रही है। घर-घर कचरा संग्रहण और गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। एसबीएम ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि पंचायतों में सफाई कार्यों के लिए विशेष बजट और योजनाएं भी लागू की जा रही हैं। सफाई को लेकर ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। ग्राम विकास अधिकारी रजिया सुल्ताना व राजेश सहरिया ने बताया कि बीडीओ से मिले निर्देशों के बाद सफाईकर्मी प्रतिदिन लगाकर ग्राम पंचायत क्षेत्र के हर गांव की गली मोहल्ले, नालियों एवं सड़कों की सफाई कर रहे हैं। गांव में स्थानों का चयन कर कचरा पात्र भी रखवा दिए हैं।
गांवों में वाहन भिजवाकर घर-घर से कचरा संग्रहण भी किया जा रहा है। जेसीबी व ट्रैक्टरों के नालों की साफ सफाई करवाई जा रही है। ग्राम पंचायत में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि इस अभियान से गांवों में स्वच्छता का स्तर बेहतर हुआ है और बीमारियों में भी कमी आई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि गांव स्वच्छ और स्वस्थ बने रहें।

Aima media jhalawar

3
542 views

Comment