ज्योतिबा फुले की जीवनी से लें प्रेरणा
शहर के त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर गोदाम की तलाई परिसर में शनिवार को माली सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई। इस कार्यक्रम में जिले के समाजबंधु शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीनियर वेटरनरी ऑफिसर राधेश्याम सुमन ने ज्योतिबा फुले द्वारा किए सामाजिक कार्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बताया कि बच्चों का भविष्य शिक्षा से ही उज्जवल हो सकता है। समाज में बालिका शिक्षा को शत-प्रतिशत लागू करने की जरूरत है। कार्यक्रम में कवि व साहित्यकार तुलसीराम सुमन ने कविता सुनाकर महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला प्रभारी शंभुदयाल पुष्पक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल सुमन, उपाध्यक्ष राजेंद्र पुष्पद, संगठन मंत्री शंकरलाल मेवाड़ा, महासचिव प्रकाश भाटी, सचिव बृजबिहारी पुष्पक, कोषाध्यक्ष प्रेमशंकर सुमन, उपाध्यक्ष विष्णु गहलोत, उपाध्यक्ष राजकुमार सुमन, बकानी तहसील अध्यक्ष नाथूलाल सुमन, पूरीलाल सुमन, ईश्वर, प्रकाश, तुलसीराम सैनी, कन्हैयालाल सुमन, खेमराज सुमन, राजेश सुमन आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी लालचंद सुमन ने दी है।
Aima media jhalawar