वृहद रोजगार मेला – युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
मुजफ्फरनगर। UPSDM की ओर से 13 अप्रैल को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 200 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जहां लगभग 25,000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं के लिए यह अपने करियर को नई दिशा देने का बेहतरीन मौका है। विभिन्न सेक्टरों में नौकरियों के लिए मौके उपलब्ध रहेंगे।
📍 स्थान: नुमाइश ग्राउंड, मुजफ्फरनगर
📅 तिथि: 13 अप्रैल
यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो इस अवसर को बिल्कुल न चूकें!