logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्यार्थीओं ने रंगोली, चित्रकला व नारा लेखन से दिया जल संरक्षण का संदेश

➡️ विद्यार्थियों ने रंगोली, चित्रकला व नारा लेखन से दिया जल संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पानी की प्रत्येक बूंद को सहेजने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश में बड़ी संख्या में खेत तालाब, अमृत सरोवर, रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सूखे कुँओं को नया जीवन देने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को जल संरक्षण के लिये प्रेरित करने हेतु विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत डॉ. बी.आर. अम्बेडकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में इको क्लब द्वारा विद्यार्थियों के लिये पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पोस्टर व रंगोली के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा प्रयास सामाजिक समिति कुकरावद नवांकुर संस्था सेक्टर मगरधा द्वारा जल गंगा अभियान के तहत जल संरक्षण के लिये प्रेरित करने हेतु विभिन्न स्थानों पर नारा लेखन किया गया।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
MGnrega MP

#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JalGangaAbhiyan #WaterConservation #SaveWater #Harda #हरदा

54
940 views

Comment