कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक
➡️ कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक
➡️ लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश
कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के कामकाज की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनता से जुड़े लंबित प्रकरणों का निराकरण गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होने लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर ने नामांतरण, बंटावारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, धारणाधिकार तथा राजस्व वसूली की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी राजस्व के कार्यों की प्रगति की निरन्तर समीक्षा करें।
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#Harda #हरदा