logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुना जिला कोर्ट को मिला ISO सर्टिफिकेट मिला: क्वालिटी मैनेजमेंट और एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम में हासिल की उपलब्धि

गुना जिला न्यायालय ने एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए ISO प्रमाणन प्राप्त किया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला न्यायालय को औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी न्यायाधीशों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को बधाई दी।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय गुना को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य करने के लिए ISO 9001 (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम) और ISO 14001 (एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह न्यायालय के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
सामूहिक प्रयासों का परिणाम
यह सफलता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा के मार्गदर्शन में न्यायाधीशों, कर्मचारियों और अधिवक्ता संघ के संयुक्त प्रयासों से संभव हो सकी। न्यायालय के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की ISO टीम के प्रतिनिधि शिवांशु तिवारी ने औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा को सौंपा।
इन व्यवस्थाओं के चलते मिला प्रमाणन
• पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था
• गुणवत्तापूर्ण न्यायिक प्रणाली
• सुनियोजित फाइलिंग और रिकॉर्ड कीपिंग
• ड्रेस कोड और परिचय पत्र व्यवस्था
• साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के मानक
• डिजिटल सहायता केंद्र का सुचारू संचालन
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश राकेश कुमार जैन, जिला न्यायाधीश सुरेश कुमार सूर्यवंशी, ओमप्रकाश सिंह रघुवंशी, राधाकिशन मालवीय, शैलजा गुप्ता, राजेंद्र भारद्वाज, सोनाली शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मधुलिका मुले सहित अन्य न्यायाधीश, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्यामसुंदर लिटोरिया, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मचारी उपस्थित

0
88 views

Comment