आयुष विभाग द्वारा शिविर लगाकर मनाया गया विश्व होम्योपैथी दिवस
➡️ आयुष विभाग द्वारा शिविर लगाकर मनाया गया विश्व होम्योपैथी दिवस
होम्यापैथी के जनक हैनीमैन के जन्मदिवस के अवसर पर हैनीमैन जयंती पर प्रतिवर्ष विश्व होम्योपैथिक दिवस मनाया जाता है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर शुक्रवार को आयुष विभाग हरदा अंतर्गत होम्योपैथिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर चारखेड़ा एवं गहाल द्वारा मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे आसपास के ग्रामो से लगभग 308 मरीजों का स्वास्थ्थ्य परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर का शुभारम्भ ग्राम सरपंच एवं अन्य अतिथियो की उपस्थिति किया गया।
Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #हरदा