अमरनाथ यात्रा 2026 के मेडिकल चेकअप शुरू देवास MG हॉस्पिटल भारी संख्या में पहुंच रहे है भक्तजन
देवास महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में जैसे ही अमरनाथ यात्रा 2026 की मेडिकल चेकअप 9 अप्रैल से प्रारंभ हुए है वैसे ही बड़ी संख्या में भक्तजन जय बाबा अमरनाथ बर्फानी भूखे को अन्न प्यासे को पानी के जयकारों के साथ मेडिकल चेकअप करवा रहे है ओर वहीं हमने जब जितेंद्र पटेल से बात की तो उन्होंने बताया कि वे 9 अप्रैल से ही जो मेडिकल चेकअप शुरू हुए है उसमें चेकअप करवाकर 15 अप्रैल से जो रजिस्ट्रेशन फॉर्म शुरू होने वाले है यात्रा के लिए उसमें पहले ही जत्थे में बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए अतिउत्सुक है ओर इसी उम्मीद के साथ हमने मेडिकल चेकअप करवाया है । ओर 15 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन कराकर जल्दी से जल्दी बाबा के दर्शन लाभ प्राप्त करना चाहते हैं।