logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीपीआई(एमएल) नेता अशोक प्रधान ने ओडिशा सरकार को दी किसानों के हित में नदी जल संरक्षण की सलाह


डेलंग पिपिली से सीपीआई(एमएल) के वरिष्ठ नेता श्री अशोक प्रधान ने ओडिशा सरकार को किसानों के हित में महत्वपूर्ण सलाह देते हुए कहा है कि नदियों के जल का उचित संरक्षण और प्रबंधन किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि नदी के पानी को सही तरीके से बचाया और उपयोग किया जाए, तो किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराया जा सकता है।

श्री अशोक प्रधान ने कहा कि सरकार को ऐसी ठोस योजना बनानी चाहिए, जिससे नदी का पानी व्यर्थ न बहने पाए और उसका लाभ सीधे खेती-किसानी से जुड़े लोगों को मिले। उन्होंने यह भी कहा कि जल संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था होने से किसानों की समस्याएं कम होंगी और कृषि उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने सरकार से अपील की कि किसानों की भलाई के लिए जल संसाधनों के संरक्षण, संचयन और समुचित वितरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

रिपोर्ट:
जितेंद्र कुमार त्रिपाठी


https://www.facebook.com/share/v/1FaKowoFdx/

0
15 views

Comment