उत्तर प्रदेश के में वंदे भारत ट्रेन पर अब पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं होगी
उत्तर प्रदेश के में वंदे भारत ट्रेन पर अब पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं होगी। उनकी फोटो रेलवे स्टेशनों पर चस्पा की जाएगी। यह कदम पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।
उत्तर प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की 2023 से अब तक पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पकड़े आरोपियों ने जो वजहें बताई हैं, वो बहुत ही चौंका देने वाली हैं। डोमिनगढ़ के पास पत्थर चलाने वाले आरोपी ने बताया कि वह देखना चाहता था कि पत्थर चलाने के बाद वंदे भारत का शीशा कैसा दिखेगा। तरंग क्रासिंग के पास पत्थरबाजी करने वाले ने कहा कि वह एक साइड से दूसरी साइड नहीं जा पा रहा था, इसलिए पत्थर चलाया था।
#VandeBharat #IndianRailways #UttarPradesh