अवैध अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप
ब्रेकिंग फतेहपुर | हुसैनगंज
अवैध अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप
हुसैनगंज कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छिउलहा रोड स्थित औढेरा मोड़ पर अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल पर छापा मारा। जांच के दौरान अस्पताल बिना मानक और बिना अनुमति के संचालित पाया गया।
टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के अन्य अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक संचालकों में भी दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग को लगातार इस अस्पताल की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह छापेमारी की गई।