logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किशनी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुसमरा मोड़ से हिस्ट्रीशीटर को दबोचा, तमंचा व कारतूस बरामद

मैनपुरी। किशनी थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान कुसमरा मोड़ के पास से पंकज उर्फ भारतेंद्र पुत्र प्रताप को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट और पेट्रोलियम एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0
89 views

Comment