logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*श्री नवीन दुर्गाधाम मंदिर में महाआरती एवं विशाल भोजन भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की एवं एक दिवसीय रक्तदान शिविर में रक्तदान किया ।*

बदनावर-धार :- AIMA Media Raju Gajbhiye Reporter
(Social Media Activists / Journalist )

बदनावर:- दुर्गाधाम मंदिर का 30 वाँ स्थापना दिवस पर श्री नवीन दुर्गाधाम मंदिर अणु नगर बदनावर में 11.04.2026 को प्रातः 11ः00 बजे माता रानी की महाआरती कर सभी भक्तगणों ने विशाल भोजन भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की ।

विशाल भोजन प्रसादी में आऐ श्रद्धालुओं ने बडे़ हर्ष आनंद से प्रसादी ग्रहण की ।  इस भव्य आयोजन में संस्थापक और संचालक मनीष राठौड़ का बहुत बड़ा योगदान हैं । उनके भक्तिभाव व मातारानी के आर्शीवाद से सभी कार्य संपन्न हो रहे हैं । इस आयोजन में भक्तिभाव
से मातारानी के भक्तों ने कार्यक्रम में सुचारु रुप से महिला - पुरुषोंओं ने योगदान दिया । इस मौके पर मातारानी का आकर्षक श्रंगार किया गया ।
 31 वाॅं वर्ष में प्रवेश करने एवं माता रानी के उद्देश
(सच्चा सुख सेवा में हैं) को परिपूर्ण करने हेतु इस अवसर पर एक दिवसीय ‘‘रक्तदान शिविर ‘‘ का आयोजन किया गया । रक्तदान शिविर मे 121 रक्तदान युनिट प्राप्त हुआ ।
धार भोज चिकित्सालय की रक्त बैंक की टीम ने यहां आकर रक्त प्राप्त किया। नगर के साथ-साथ खेड़ा, कारोदा, पिटगारा, भुवानीखेड़ा समेत आसपास के कई गांवों से लोग रक्तदान के लिए पहुंचे। शिविर में शाम 6 बजे तक 125 यूनिट से ज्यादा रक्त प्राप्त हो चुका था। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

मंदिर प्रमुख मनीष राठौड़ ने बताया कि एकत्रित रक्त सिकलसेल रोग से पीड़ित मरीजों, गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना पीड़ितों के लिए उपयोग किया जाएगा।

इस सार्थक आयोजन में सभी गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार , आदि श्रद्धालुओं ने
मातारानी का आर्शीवाद प्राप्त कर अपना जीवन धन्य बनाया ।

0
321 views

Comment