logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*इंदौर नगर निगम बजट सत्र में ‘वंदे मातरम्’ का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण: स्वस्तिक गौतम*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान पार्षद फ़ौजिया शेख अलीम और रूबिना इक़बाल द्वारा ‘वंदे मातरम्’ का विरोध किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण एवं अस्वीकार्य बताया है।
स्वस्तिक गौतम ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सभापति के नाम महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित पार्षदों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के पश्चात उसी परिसर में सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गान भी किया गया, जो राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है और सराहनीय पहल है।
स्वस्तिक गौतम ने अपने वक्तव्य में कहा कि ‘वंदे मातरम्’ किसी एक धर्म विशेष का नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान और स्वाभिमान का उद्घोष है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हमारे वीर क्रांतिकारियों ने इसी उद्घोष के साथ अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय प्रतीकों का विरोध करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देश की भावनाओं को आहत करने वाला भी है।

0
0 views

Comment