logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बागड़ा महासभा का विशाल आयोजन

जयपुर आज अखिल भारतीय बागड़ा ब्राह्मण महासभा का आयोजन गोनेर स्थित बागव ऋषि भवन में संपन्न हुआ। इस महासभा में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय संगठन समितियों, क्षेत्रीय संगठन समितियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तथा समाज के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

महासभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बद्रीनारायण बागड़ा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बागड़ा ब्राह्मण समाज के लिए छात्रावास एवं अध्ययन परिसर निर्माण हेतु समाज बंधुओं से सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज बंधुओं द्वारा लगभग ₹1 करोड़ 25 लाख के सहयोग की घोषणा की गई तथा भविष्य में भी तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में समाज सुधार के अंतर्गत दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु सकारात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

महासभा में विवाह संबंधी भ्रामक प्रस्तावों एवं सगोत्र विवाह को लेकर स्वयंभू संगठनों द्वारा जारी प्रस्तावों को समाज की जाजम एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा निरस्त करते हुए उनकी निंदा का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में समाज से संबंधित सभी मान्य निर्णय केवल अखिल भारतीय बागड़ा ब्राह्मण महासभा द्वारा ही निर्धारित होंगे।

इस चिंतन शिविर को विभिन्न इकाइयों एवं पदाधिकारियों ने संबोधित किया, जिनमें बगरू इकाई अध्यक्ष बाबूलाल जी मेहता, कालाडेरा इकाई अध्यक्ष मोहनलाल जी बोंपला, थानागाजी इकाई अध्यक्ष विजेंद्र जी बोहरा, कर्मचारी अधिकारी कल्याण समिति अध्यक्ष मुकेश जी प्रधान, रतलाम इकाई अध्यक्ष सुनील जी पतालिया, मध्यप्रदेश संगठन अध्यक्ष राकेश जी, पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र जी लोकंडा, कोषाध्यक्ष कैलाश जी मेहता, भेरूराम जी बाड़ीवाल, कानजी नेता, हनुमान जी सरपंच साहब, राधेश्याम जी मेहता, आनंद जी पतालिया, रामसहाय जी बोहरा (बोकड़ावास) राधेश्याम जी मेहता, ओमप्रकाश जी राजस्थानी एवं पुरुषोत्तम जी पंचौली (बागड़ा जागृति) सहित अनेक गणमान्य लोगो ने सम्बोधित किया ।

महासभा के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बद्रीनारायण बागड़ा ने समाजहित में सभी के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन रामस्वरूप जी प्रधान (प्राचार्य) द्वारा किया गया।

0
1239 views

Comment