भव्य कलश यात्रा संपन्न अब बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की ज्ञान गंगा, नशा मुक्ति व नारी सशक्तिकरण का भी यात्रा दौरान दिया संदेश
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
भव्य कलश यात्रा संपन्न अब बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की ज्ञान गंगा, नशा मुक्ति व नारी सशक्तिकरण का भी यात्रा दौरान दिया संदेश
होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, होशियारपुर द्वारा रोशन ग्राउंड में आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा के पावन उपलक्ष्य में भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा 14 से 20 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ हेतु निकाली गई, जिसका वाचन गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या भागवत भास्कर साध्वी वैष्णवी भारती जी द्वारा किया जाएगा।कलश यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिवत पूजन के साथ पंडित इंद्रेश शर्मा जी द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी, साध्वी शंकरप्रीता भारती जी, साध्वी राजवंत भारती जी सहित अन्य संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही।स्वामी सज्जनानंद जी ने बताया कि यह कलश यात्रा नगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलकामना के उद्देश्य से निकाली गई है तथा समाज को आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ नशा मुक्ति एवं नैतिक जागरण का संदेश देने का माध्यम भी है।पूजन उपरांत नारियल फोड़कर एवं ध्वज फहराकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा रोशन ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा के अग्रभाग में भगवान श्रीकृष्ण का आकर्षक रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं पीली साड़ियों में सुसज्जित बहनों द्वारा सिर पर धारण किए गए कलशों ने वातावरण को अत्यंत दिव्य एवं अलौकिक बना दिया।बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा के दौरान प्रस्तुत विशेष झांकियों ने समाज को जागरूक करने का कार्य किया। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत संतुलन आधारित झांकी के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश दिया गया, वहीं अन्य प्रस्तुति के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं हेतु प्रसाद एवं जलपान की सुंदर व्यवस्था की गई थी। संस्थान के स्वयंसेवकों द्वारा यात्रा मार्ग की स्वच्छता एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिसकी सभी ने सराहना की।कलश यात्रा की भव्यता एवं दिव्यता ऐसी रही कि इसकी गूंज सुनते ही नगरवासी अपने घरों से बाहर निकलकर स्वतः ही इस पुण्य यात्रा में सम्मिलित होते चले गए।अंत में श्रीमद्भागवत महापुराण को विधिपूर्वक कथा स्थल पर स्थापित कर कलश यात्रा को विश्राम दिया गया। कार्यक्रम उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक लंगर प्रसाद ग्रहण किया।यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक एकता, नशा मुक्ति जागरूकता एवं नारी सशक्तिकरण का अद्भुत संगम बनकर उभरा।इस भव्य कलश यात्रा में विशेष रूप में ब्रह्म शंकर जिंपा (विधायक),
विजय सांपला (पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री)जसपाल सिंह चेची, चेयरमैन मार्केट कमेटीसुंदर शाम अरोड़ा, पूर्व मंत्रीतीक्ष्ण सूद, पूर्व कैबिनेट मंत्री
संदीप सैनी चेयरमैन करमजीत कौर चेयरपर्सनसुरिंदर छिन्दा मेयरनिपुण शर्मामनोज कपूरजगदीश अग्रवाल
उमेश गुप्ताकमलजीत
सेतिया,विक्रांत शर्मा,हरीश आनंद,बिट्टू भाटिया,प्रेमपाल,
अतुल शर्मा,राकेश अग्रवाल
भारत भूषण वर्मा,रघुनंदन,रवि गोयल,राकेश सूरी,गोपी चंद कपूर
विजय अरोड़ा,गुलशन अरोड़ा
जतिंदर सूद,संदीप अग्रवाल
अश्वनी छोटा,पवन शर्मा
मनोज ओहरी,प्रशांत सेठी
रविंदर अग्रवाल ,लायन विजय अरोड़ा,हरीश खोसला ,राजू,राजीव महाजन,शिवू ओहरी,सूरज शर्मा, डा. गुलशन राय,शैली,विवेक बांसल,गौरव,पंकज बग्गा,रमेश,पाली,मोहित,दीपक मरवहा,शाखा बग्गा,हरप्रीत,अमित अग्रवाल,रोहित बस्सी,और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।