logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दरभा ब्लॉक में यादव समाज का बैठक कार्यक्रम में नाइक पाईक जात्रा

दरभा ब्लॉक के ग्राम मामडपाल में नाइक श्री सुकमन यादव एवं पाइक श्री बाहुड़ू यादव के निवास पर पारंपरिक नाइक-पाइक जतरा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की उपस्थिति में सामाजिक भोज कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जतरा के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की गई तथा गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
सामाजिक भोज में सभी ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला।

5
1500 views

Comment