logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–11अप्रैल 2026 पोषण अभियान के अंतर्गत चल रहे पोषण पखवाड़ा 2026(9-23 अप्रैल तक) के तहत आज सुप्पी परियोजना में जन-जागरूकता हेतु

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक–11अप्रैल 2026

पोषण अभियान के अंतर्गत चल रहे पोषण पखवाड़ा 2026(9-23 अप्रैल तक) के तहत आज सुप्पी परियोजना में जन-जागरूकता हेतु आज जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा कई केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें केंद्र संख्या 69, 48 एवं 37 पर पोषण पखवाड़ा 2026 संबंधित आयोजित कार्येक्रम में भाग लिया गया। केंद्र संख्या 48 की आंगनवाड़ी सेविका विभा त्रिवेदी के द्वारा आज बच्चों एवं लाभुको के साथ पोषण रैली, मोटे अनाज का प्रदर्शन, स्कूल पूर्व शिक्षा में कई गतिविधियों का आयोजन, गर्ववती/धात्री महिलाओ को सही परामर्श दिया गया । जिला प्रोग्राम पदाधिकारी महोदया के द्वारा भी केंद्र पे उपस्थित लाभुको को पोषण एवं स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ जिला समन्वयक, जिला परियोजना सहायक एवं सम्बन्धित महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थी। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया गया कि पोषण पखवाड़ा अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र पे कम से कम 5 गतिविधियों का आयोजन करवाते हुए जान आंदोलन डैशबोर्ड पे एंट्री करना सुनिश्चित करें|

4
58 views

Comment