logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व होम्योपैथिक दिवस पर डॉ. रवि मोहन सम्मानित

शाहजहांपुर।
विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर बिसरात रोड स्थित प्रताप इन्क्लेव के फूड स्टोरी होटल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ होम्योपैथी के जनक Samuel Hahnemann के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाया।

कार्यक्रम में Indian Red Cross Society, शाहजहांपुर के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने जनपद के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रवि मोहन को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा, समर्पण और समाज के प्रति विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्हें रेडक्रॉस का मेडल पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, राम नाम का दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया कि डॉ. रवि मोहन ने अपने ज्ञान, सेवा भावना और निष्ठा के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और रोगियों की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जो प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि विनोबा भावे के अनुसार कोई भी चिकित्सा पद्धति संवेदना के बिना अधूरी है। कार्यक्रम में डॉ. एस.पी. कौशल, डॉ. बी.एन. रस्तोगी, डॉ. संगीता मोहन, डॉ. मणिका चौधरी, डॉ. गौरव कौशल, डॉ. आंचल, डॉ. शम्मी सचदेवा, डॉ. हरीश सचदेवा, डॉ. राखी चटर्जी, डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव, डॉ. रमित कौर, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, डॉ. मनीषा, डॉ. गुरुप्रीत, डॉ. मालू थिंड बंडा, डॉ. शिवम रस्तोगी, डॉ. संध्या सक्सेना, डॉ. ए.सी. वर्मा, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, डॉ. महेंद्र शुक्ला, डॉ. एस.के. मिश्रा, डॉ. प्रणव चौधरी सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से पूर्व डॉ. बी.एन. रस्तोगी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. मणिका चौधरी एवं डॉ. गौरव कौशल ने किया, जबकि अंत में डॉ. संगीता मोहन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

0
0 views

Comment