खाचरोद नगर में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के आहवान पर पूरे प्रदेश में सभी विकासखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
*अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के आह्वान पर पुरे प्रदेश मै सभी विकासखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने का कार्यक्रम रखा गया*
*मध्यप्रदेश उज्जैन से गिरधारी लाल गेहलोत जन जन की आवाज की खास खबर*
इसी क्रम मै खाचरोद मै अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा रैली निकाल कर माननीय मुख़्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी महोदय को सौपा गया अनिल परमार प्रांतीय शिक्षक संघ खाचरोद के सचिव ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगो मै TET परीक्षा को समाप्त करने के लिए मध्यप्रदेश शासन से माननीय सुप्रीम कोर्ट मै पुनर्विचार याचिका दाखिल करने कि मांग कि गई तथा 28 वर्ष कि सेवा के बाद भी नियुक्ति दिनांक 01/07/2018 कर दी गई है जिसे पेंशन, ग्रेच्युटी आदि सभी उद्देश्यों के लिए प्रथम नियुक्ति दिनांक से ही वरिष्ठत्ता मान्य कि जाए ज्ञापन का वाचन स्मृति व्यास ने किया इस अवसर पर प्रांतीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष आत्माराम परमार, अनिल परमार, आशीष जोशी, अमृत लाल मईडा, संतोष शर्मा, सेवाराम वर्षी, रुपसिंह सोलंकी धीरेन्द्र सिंह पंवार, परिवेश अरोड़ा, पार्वती यादव, अजय चौहान, मृणाल मिश्रा, शमशाद खान, दीपिका चौहान, नीलोफर मंसूरी, ममता मिश्रा, रीना सोनी, कुसुम पाटीदार, जगदीश उपाध्याय, नानालाल पाटीदार, नविन नामदेव, शिवनारायण सर्विया, धर्मेंद्र सर्विया, वनास्या नारगावे, दशरथ सेजवार, सुरेश परमार, खूबचंद लोहार, नितिराज डोडिया, आशीष शर्मा, सचिन संत, रामसूख धाकड़, सहित लगभग 200 से अधिक शिक्षक उपस्थित थे