logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ददरौल में शिक्षा चौपाल: 40 शिक्षक सम्मानित, निपुण लक्ष्य पर जोर

शाहजहांपुर।
विकासखंड ददरौल के न्याय पंचायत घुसगवां स्थित प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर में शनिवार को ‘शिक्षा चौपाल’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और मार्च 2027 तक ‘निपुण लक्ष्य’ हासिल करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन अनंत शंकर बाजपेयी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान महेश चंद्र गौतम रहे। विशिष्ट अतिथियों में एआरपी ओ.पी. राजपूत, पृथ्वी राज, सेवानिवृत्त शिक्षक सफी उर रहमान, नरेश चंद्र वर्मा, शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष रविन्द्र प्रजापति व डॉ. आदर्श श्रीवास्तव मौजूद रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित चौपाल में प्रधानाध्यापिका रुक्शी, नोडल शिक्षक रामनरेश प्रजापति, डॉ. अंबिका श्रीवास्तव, सोनी गुप्ता व गौरव सक्सेना समेत अन्य शिक्षकों ने अभिभावकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बच्चों की भाषायी व गणितीय दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

अभिभावकों को शासन से मिलने वाली धनराशि का सदुपयोग कर बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर व स्कूल बैग खरीदने और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में उपलब्ध शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन भी किया गया।

कार्यक्रम में न्याय पंचायत क्षेत्र के 40 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। प्रधानाध्यापिका ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार जताया। कार्यक्रम का समापन निपुण शपथ, संवाद और जलपान के साथ हुआ।

2
47 views

Comment