आज साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हु की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में माननीय राजमहल सांसद श्री विजय हां
आज साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हु की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में माननीय राजमहल सांसद श्री विजय हांसदा जी शामिल हुए। उन्होंने अमर शहीद सिदो-कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री विजय हांसदा जी ने कहा कि अमर वीरों का बलिदान हम सभी को हर प्रकार के अत्याचार और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में बोरियो के माननीय विधायक श्री धनंजय सोरेन जी, उपायुक्त साहिबगंज, पुलिस अधीक्षक साहिबगंज, सांसद प्रतिनिधि श्री संजीव सामु हेंब्रम सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।