logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

⚠️मृत बेटी के शव को परफ्यूम डालकर 6 माह तक रखा रहा पिता*

*⚠️मृत बेटी के शव को परफ्यूम डालकर 6 माह तक रखा रहा पिता*

मेरठ से एक खबर आई। जो कई सवाल खड़ा करती है। 33 साल की अविवाहित प्रियंका विश्वास की लाश उनके घर में मिली। प्रियंका की मौत 1 दिसंबर 2025 को यानी आज से करीब 4 महीने पहले ही हो गई थी। लेकिन उनके पिता उदय भानु बिस्वास ने किसी को बताया ही नहीं। अब कहानी खुल रही है।

76 साल के उदय भानु बिस्वास काशी में शिक्षा विभाग में थे। बोर्ड ऑफिस में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रहे। 2010 में रिटायर हुए तो मेरठ में ही दो कमरो का मकान बनाकर रहने लगे।

13 साल पहले पत्नी शर्मिष्ठा ने घर में ही फांसी लगा ली थी। बताया गया कि भानु काम के सिलसिले में बाहर रहते थे, पत्नी की नाराजगी रहती थी। बस इसीलिए उसने मौत चुन लिया।

अब उदय और बेटी प्रियंका साथ रहते थे। प्रियंका कंप्यूटर की जानकार थी और एक इंस्टीट्यूट में पढ़ाती थी। नवंबर में प्रियंका को पीलिया हो गया, उदय उसका कुछ जगहों पर इलाज वगैरह करवाए, फिर झाड़-फूंक में लग गए। 1 दिसंबर को बेटी की मौत हो गई।

5 दिसंबर तक उदय उसी घर में बेटी की लाश के साथ रहे। बदबू को छिपाने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करते रहे। फिर देहरादून चले गए। परिवार के लोग फोन करके पूछते तो कहते कि हम और बेटी देहरादून में ही हैं।

10 मार्च को परिवार के ही लोगों ने उदय को शहर में पकड़ लिया। बेटी के बारे में पूछा तो कुछ नहीं बताया। घर लेकर गए और दरवाजा खोला तो बदबू के चलते कोई अंदर जाने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाया।

मास्क लगाकर लोग गए तो देखा एक कमरे में बेटी की लाश पड़ी थी जो कंकाल बन चुकी थी। उसके ऊपर कबाड़ रखे थे। पूरे कमरे में बोतल, डब्बे फैले हुए थे। बहुत सारी परफ्यूम की बॉटल भी थी।

पुलिस ने उदय को हिरासत में ले लिया है। आगे पूछताछ करेगी। यह समझने की भी कोशिश करेगी की आखिर अंतिम संस्कार क्यों नहीं किया? किसी को बताया क्यों नहीं?

9
26 views

Comment