logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवैध रूप से चल रहे दग्गामार वाहन, बढ़ रहा हादसों का खतरा


म्योरपुर संवाददाता (अहमद राजा )


सोनभद्र / म्योरपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध रूप से संचालित दग्गामार वाहनों का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनता की जान जोखिम में पड़ रही है। म्योरपुर से पड़री, कमरीडाड, परनी, डरिहरा, सोढ़ो तथा आश्रम मोड़ तक इन वाहनों के जरिए खुलेआम सवारियां ढोई जा रही हैं।

शनिवार के साप्ताहिक बाजार के दिन यह नजारा और भी ज्यादा देखने को मिलता है, जब क्षमता से अधिक सवारियां भरकर वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन अवैध वाहनों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।

14
223 views

Comment