भारत सरकार ने 11 अप्रैल 2026 को डीजल को लेकर नया नोटिस जारी किया है.
भारत सरकार ने 11 अप्रैल 2026 को डीजल को लेकर नया नोटिस जारी किया है. सरकार ने हाई स्पीड डीजल पर लगने वाला एक्साइज टैक्स और सड़क व इंफ्रास्ट्रक्चर सेस बढ़ा दिया है. स्पेशल एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाकर अब 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. विकास कार्यों के तहत लिए जाने वाले इस सेस को अब 36 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने शनिवार को ऐलान किया कि डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को ₹21.5 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹55.5 प्रति लीटर कर दिया गया है. साथ ही सरकार ने ये भी बताया कि हाई स्पीड डीजल पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी और सेस में भी बढ़ोतरी की गई है.
#India #Diesel #HighSpeedDiesel #RoadInfraCeas #ZeeNews