युवा समाजिक कार्यकर्ता रंजन कुमार ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान
गया | जिले में ऐेसे कुछ लोग हैं, जो रक्तदान के लिए जाने जाते हैं। समय-समय पर रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। ऐेसे ही है बागेश्वरी रोड स्थित डॉ बी आर अंबेडकर शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सह युवा सामाजिक कार्यकर्ता रंजन कुमार जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि एक महिला को रक्त की जरूरत है तब वह अपना सब काम छोड़कर पहले पहुंच कर रक्तदान कर उस महिला की जान बचाई। रंजन कुमार ने कहा कि 9वीं बार रक्तदान कर किसी की मुस्कान बचाने का एक छोटा सा प्रयास किया है।" और उन्होंने बताया कि वह स्वयं तो रक्तदान करते ही हैं,बल्कि उनके संस्था के दूसरे साथियों भी रक्तदान कर दूसरो को जान बचाते हैं। इस मौके पर रंजन कुमार, विश्वजीत कुमार, अरविंद यादव आदि महिला के परिजन लोग उपस्थित थे